बुधवार, 12 फ़रवरी 2020

बच्चों की मौत का मामला : भाजपा सदस्यों ने वेल में की नारेबाजी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने आज प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बच्चों की मौत के मामले को लेकर आज सदन के वेल में आकर नारेबाजी की।

प्रश्नकाल में विधायक मदन दिलावर के कोटा के जेके लोन अस्पताल में मौत के संबंध में पूछे गये प्रश्न का चिकित्सा मंत्री डा रघु शर्मा के जवाब देते हुए पिछले पांच साल में हुई मौतों का जिक्र करते ही भाजपा के सदस्य खड़े हो गये और जोर जोर से बोलने लगे जिससे सदन में शोरगुल शुरु हो गया।

इस दौरान सत्ता पक्ष से एक सदस्य उठकर एक कागज दिखाते हुए विपक्ष की तरफ आये और भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी को थमा दिया, जिसका विपक्षी सदस्यों ने विरोध किया। बाद में इस कागज को श्री देवनानी ने फाड़कर फेंक दिया। इस बीच अध्यक्ष डा सी पी जोशी ने अगला प्रश्न पुकार लिया और विपक्ष के सदस्य वेल में आ गये और नारेबाजी करने लगे।  सदस्य शर्म करो, शर्म करो, चिकित्सा मंत्री हाय हाय, बच्चों की हत्यारी सरकारी निकम्मी हैं के नारे लगाये।

सदन में करीब ग्यारह बजकर 51 मिनट पर शोरगुल शुरु हुआ जो बारह बजे प्रश्नकाल समाप्त होने पर विपक्षी सदस्यों के अपनी जगह पर आ जाने से थम गया। बाद में शून्यकाल में अध्यक्ष डा सी पी जोशी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वेल में आकर कागज बताना, सदन की गिरमा के खिलाफ हैं। पक्ष एवं विपक्ष दोनों मिलकर सदन में नियमों की पालना करते हुए जनता की सेवा करे। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को सदन की गरिमा बनाये रखनी चाहिए।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें