गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

सदन में मुख्यमंत्री गहलोत का बजट पर जवाब, कहा- भाजपा की नौटंकी देख रहा पूरा देश

मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने गुरूवार को राज्य विधानसभा में बजट पर चर्चा के उपरान्त अपने वक्तव्य के दौरान रवीन्द्र नाथ टैगोर की राष्ट्रवाद पर लिखी कविता पढ़ी और अपने वक्तव्य का समापन मशहूर शायर अहमद फराज के शेर के साथ किया।

मेरा कलम नहीं किरदार उस मुहाफिज का 
जो अपने शहर को महसूर कर के नाज करे

मेरा कलम तो अमानत है मेरे लोगों की
मेरा कलम तो अदालत है मेरे जमीर की

कविता की प्रमुख पंक्तियों का हिन्दी सारांश इस प्रकार है - 

भारत एक ऎसी भूमि है, जहां आर्य, गैर आर्य, द्रविड़, 
शक, हुण, पठान तथा मुगल इस भूमि पर एक शरीर की तरह रह रहे हैं।
भारत भूमि के दरवाजे पश्चिम के लिए खुले हैं,
भारत भूमि पर आने वाले लोग अपने साथ अपनी संस्कृति का उपहार लेकर आते हैं।
वह यहां आकर एक-दूसरे के साथ समाहित हो जाते हैं,
फिर इस भूमि को छोड़कर कहीं नहीं जाते हैं।
भारतीय मानवता के समुद्र तट पर हे आर्यों! हे हिन्दुओं! हे मुसलमानों!
आप सभी आओ और यहां रहो,
अंग्रेजों, इसाईयों तुम भी आज यहां आओ, आओ यहां रहो।
ब्राह्मणों तुम भी यहां आओ और सभी का हाथ थामों, सभी की सोच को पवित्रा करो, 
हारे हुए राजाओं, तुम भी यहां आओ ताकि तुम अपमान को भूल सको............
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को बजट को लेकर सदन में रिप्लाई दिया। 1 घंटे के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर वसुंधरा राजे और गुलाबचंद कटारिया से लेकर राजेंद्र राठौड़ पर निशाना साधा। अशोक गहलोत ने कहा कि उनके बजट को लेकर भले ही भाजपा नेता आंकड़ों को गिनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब प्रदेश की जनता ने बजट का खुल कर स्वागत किया है। 

उन्होंने कहा कि जनता ने माना है कि आर्थिक संकट के बावजूद कांग्रेस सरकार ने शानदार बजट पेश किया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश नहीं मिटने दूंगा देश नहीं झुकने दूंगा जैसी बातें करने वाले आज देश की कंपनियों को बेच रहे हैं। अशोक गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पर निशाना साधते हुए कहा की राजस्थान के शांति मार्च पर निशाना साधने वाले दिल्ली और यूपी हिंसा की बात नहीं करते हैं। राजस्थान की जनता ने पूरे देश को शांति मार्च के जरिए एक संदेश दिया था। 

अशोक गहलोत ने कहा सदन में कई नेताओं ने बजरी खनन को लेकर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने माना कि पिछले 1 साल में वह अगर किसी चीज से सबसे ज्यादा दुखी है तो वह बजरी खनन है, लेकिन भाजपा सरकार में क्यों बजरी का खनन बंद हुआ इस बात का भी जवाब देना चाहिए। क्यों अवैध बजरी खनन के जरिए 5000 करोड़ रुपए की कमाई प्रतिमाह सत्ता तक भिजवाई जाती रही इसका सवाल भी जनता जानना चाहती है। 


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन के दौरान विवेकानंद के शिकागो में दिए बयान से लेकर रविंद्र नाथ टैगोर की गीतांजलि कविता के जरिए भाजपा से सवाल किया कि आजकल महात्मा गांधी को मानने की नौटंकी की जा रही है, लेकिन यह कैसे संभव हो सकता है कि गांधी और गोडसे को एक ही तराजू में रखा जाए. साध्वी प्रज्ञा गोडसे का मंदिर बनाने की बात कहती है, लेकिन भाजपा के शीर्ष नेता इसे लेकर चुप रहते हैं। पूरा देश भाजपा की नौटंकी देख रहा है। 

अशोक गहलोत ने कहा भाजपा ने राजस्थान में अपराधिक आंकड़ों के बढ़ने का मुद्दा उठाया, लेकिन हमें आंकड़ों की चिंता नहीं है। हमने प्रदेश में FIR की अनिवार्यता कर दी है। भले ही एनसीआरबी राजस्थान में बढ़े हुए आंकड़ों को दिखाएं, लेकिन हम जनता को न्याय और इंसाफ देना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार की हर घर जल योजना में राजस्थान की हिस्सेदारी 10 फ़ीसदी करने की मांग की। वहीं, गहलोत में भामाशाह कार्ड योजना में करप्शन का मुद्दा एक बार फिर से उठाते हुए कहा हमने राजस्थान में भामाशाह और आयुष्मान योजना को मर्ज कर दिया है. इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। 


अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में किसानों को 5 साल तक बिना दर बढ़ाए बिजली की सुविधा देने ऑर्गेनिक खेती पर सब्सिडी बढ़ाने खेत के पास फ़ूड प्लांट लगाने पर सहायता देने जैसी बजट घोषणाओं को दोहराया। वहीं, सरकार की भिक्षावृत्ति को रोकने और उनकी पुनर्स्थापना को लेकर भाजपा के उठाए सवालों का भी जवाब दिया। 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में •प्रदेश में बामणवास-सवाईमाधोपुर, लालगढ़ जाटान-श्रीगंगानगर एवं उच्चैन- भरतपुर में नगरपालिकाओं का गठन किया जायेगा।

•राजकीय नाहटा चिकित्सालय, बालोतरा में CCU व  ICU खोले जायेंगे। 

•राजकीय चिकित्सालय, हिन्डौन सिटी में 50 बेड की बढ़ोतरी की जायेगी।

•सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सैपऊ में 30 बेड से बढ़ाकर 50 बैड किए जाएंगे। 

•सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोसल में 30 बेड से बढ़ाकर 50 बैड किए जाएंगे।

•सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुशलगढ़, बांसवाड़ा में 50 बैड की बढ़ोतरी की जायेगी।

•सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मनोहरपुरा-जयपुर में 30 बैड से बढ़ाकर 50 बैड किए जाएंगे। 

•सीकरी-भरतपुर, टिब्बी-हनुमानगढ़, सुल्तानपुर-कोटा, खतौली-कोटा, मांगरोल-बारां, कवाई-बारां, कापरेन-बूंदी, पिलानी-झुंझुनूं एवं लालगढ़ जाटान-श्रीगंगानगर में स्वतंत्रा मंडी बनायी जायेंगी। 

•सिरोही जिले के तीन कस्बों सिरोही, स्वरूपगंज एवं पिंडवाड़ा तथा 33 गांवों और 20 ढाणियों को बत्तीसा नाला बांध द्वारा पेयजल से लाभान्वित करने के लिए परियोजना की DPR बनायी जायेगी।

•राजकीय महाविद्यालय, नवलगढ़ में स्नातक स्तर पर वाणिज्य व विज्ञान संकाय खोला जायेगा।  

•राजकीय महाविद्यालय, जमवारामगढ़ में नवीन विषय समाज शास्त्र, दर्शन शास्त्र, संस्कृत एवं मनोविज्ञान खोला जायेगा। 

•राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ (अलवर) में भूगोल व हिन्दी विषय में स्नातकोत्तर कक्षायें प्रारंभ की जायेगी।  

•मनसा माता कंजर्वेशन रिजर्व को Leopard Conservation Area के रूप में विकसित किया जायेगा।  

•पंचायत समिति अराई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जीव विज्ञान संकाय और हिंगोटा, रसीदपुर, बालाहेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवीन विज्ञान संकाय खोले जायेंगे। 

•फागी में बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में परिवर्तित किया जायेगा। 

•पुलिस टे्रनिंग स्कूल किशनगढ़ को राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में क्रमोन्नत किया जायेगा।

•चाकसू-जयपुर एवं नदबई-भरतपुर में औद्योगिक क्षेत्रा विकसित किये जाएंगे। 

•ब्रजपुरा किशनपुरा-जयपुर, ग्राम पंचायत बागथर बसेड़ी-धौलपुर, अयानी उपखंड ईटावा-कोटा में 33 केवी जीएसएस स्थापित किए जायेंगे।

•इस बजट में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 4 हजार 369 पदों पर भर्ती की घोषणा की गयी है। उक्त घोषणा के तहत चिकित्सा अधिकारियों के 2000 नये पद सृजित किये जायेंगे।
  
•राज्य के दो जिलों-जयपुर एवं जोधपुर के परकोटे के क्षेत्रा के लिए बाईक एम्बुलेंस ;ठपाम उइनसंदबमद्ध हेतु पायलेट प्रोजेक्ट चलाया जायेगा।

•राज्य के संभाग मुख्यालयों पर स्थित मेडिकल कॉलेजों से संबंधित मुख्य चिकित्सालयों में गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 4डी सोनोग्राफी मशीन की स्थापना की जायेगी। 

•राज्य के समस्त मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध चिकित्सालयों में उपलब्ध उपकरणों के वार्षिक रख-रखाव की केन्द्रीकृत ऑनलाइन व्यवस्था की जायेगी। 

•भरतपुर में स्टार्ट-अप इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना की जायेगी। 

•जोधपुर में सिटी इनोवेशन क्लस्टर की स्थापना में राज्य सरकार का पूर्ण सहयोग रहेगा। 

•जयसमंद झील से उदयपुर शहर हेतु पानी की वर्तमान उपलब्धता को बढ़ाने के लिए पेयजल योजना पर 215 करोड़ रुपये का व्यय किया जायेगा। वर्ष 2020-21 में इस हेतु 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा रहा है।

•जल योजना राजगढ़ जिला चूरू में उपभोक्ताओं को पर्याप्त दवाब से पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 46 करोड़ 85 लाख रुपये की पुनर्गठन योजना बनाई गई है। वर्ष 2020-21 में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा रहा है।

•बीकानेर जिले की तहसील नोखा व बीकानेर के कुल 146 गांवों व 2 शहर (नोखा व देशनोक) को नहरी जल से लाभान्वित करने हेतु परियोजना की नई डीपीआर बनाई जायेगी।

•परवन वृहद बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना से 2.01 लाख हैक्टेयर में 55 लिफ्टों के माध्यम से फव्वारा पद्धति से सिंचाई व कोटा, बारां व झालावाड़ जिले के 1821 गांवों में पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। वर्ष 2020-21 हेतु 866 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।

•राजस्थानी भाषा की फिल्मों को अनुदान देने के लिए नई नीति लाई जायेगी।सहित कई अहम घोषणाएं की।









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें