सोमवार, 4 मार्च 2019

राजस्थान सचिवालय में महिला कार्मिकों के लिए लगेगाी सैनेट्री नेपकिन मशीन

सचिवालय कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी सदस्य निकिता अग्रवाल ने बताया कि सचिवालय में बड़ी संख्या में महिला कार्मिक हैं। नई लड़कियों ओर महिलाओं को मासिम धर्म के दोरान होने वाली समस्या से राहत मिलेगी।   महिलाओं को कार्यस्थल पर कंफर्ट महसूस हो इसके लिए यह मांग की गई थी। 
जयपुर। राजस्थान सचिवालय में भी महिला कार्मिकों को आसानी से सैनेट्री नेपकिन मिल सकेंगे। इसके लिए जल्द ही सचिवालय में तीन जगह सेनेट्री नैपकिन मशीनें लगाई जाएगी।

सचिवालय में बड़ी संख्या में महिला कार्मिक हैं। महिला कर्मचारियों की मांग पर सचिवालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष पंकज कुमार ने एक प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा था। जिस पर अब मुख्य सचिव और कार्मिक विभाग की मंजूरी मिल गई है। सचिवालय कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी सदस्य निकिता अग्रवाल ने बताया कि इससे नई लड़कियों ओर महिलाओं को मासिम धर्म के दोरान होने वाली समस्या से राहत मिलेगी। वहीं सुनिता खत्री ने कहा कि महिलाओं को कार्यस्थल पर कंफर्ट महसूस हो इसके लिए यह मांग की गई थी।



कर्मचारी संघ की ओर से प्रस्ताव अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा विभाग रोहित सिंह को भेजा गया था। ऐसे प्रस्ताव को देखते हुए उन्होंने तत्काल मंजूर किया। अब सीएस की मंजूरी के बाद सचिवालय मुख्य भवन, एसएसओ भवन और खाद्य भवन के महिला वॉशरूम में यह महीनें लगाई जाएगीं। जहां महिला कार्मिकों को निशुल्क पैड मिल सकेंगे। यह मशीनें आईटीसी लिमिटेड कंपनी की ओर से लगाई जाएंगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें