बुधवार, 6 मार्च 2019

वैभव कब चुनाव लड़ेंगे, कहां से चुनाव लड़ेंगे इस बारे में प्रदेश पार्टी आलाकमान ही फैसला करेंगे

गहलोत ने स्पष्ट किया कि यदि उन्हें अपने बेटे वैभव को चुनाव लड़ाना होता तो 10 साल पहले ही वे ऐसा कर देते। लेकिन गहलोत के मुताबिक उन्होंने हमेशा वैभव से यही कहा कि टिकट चाहिए तो वह पब्लिक के खाते से मिलेगी। मुख्यमंत्री के खाते से नहीं मिलेगी। 
जयपुर। वैभव गहलोत के चुनाव लड़ने की अटकले चारो ओर चल रही है। लेकिन प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने कहा यदि उन्हें अपने बेटे वैभव को चुनाव लड़ावाना होता तो 10 साल पहले लड़वा देते। वैभव को लेकर उन्होंने कहा एक कांग्रेस कार्यकर्ता कब चुनाव लड़ेगा यह वो खुद तय करेगा।

 सवाल  यह  कि क्या इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव गहलोत की पॉलीटिकल लॉन्चिंग होगी।


इस बारे में जब जगजाहिर द्धारा सीधा सवाल अशोक गहलोत से पूछा गया तो अशोक गहलोत ने कहा कि वैभव गहलोत पार्टी के कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ता कहां से चुनाव लड़ेगा यह वहीं जानता है। आपको उनसे पूछना चाहिए। गहलोत ने कहा इस बारे में वो कैसे जवाब कैसे दे सकते हैं। गहलोत ने कहा कि वैभव गहलोत को अगर टिकट मिलता है तो वह उनके खाते से नहीं मिलेगा। गहलोत ने इसके आगे कहा कि वैभव कब चुनाव लड़ेंगे, कहां से चुनाव लड़ेंगे इस बारे में प्रदेश पार्टी आलाकमान ही फैसला करेंगे। 


गहलोत ने स्पष्ट किया कि यदि उन्हें अपने बेटे वैभव को चुनाव लड़ाना होता तो 10 साल पहले ही वे ऐसा कर देते। लेकिन गहलोत के मुताबिक उन्होंने हमेशा वैभव से यही कहा कि टिकट चाहिए तो वह पब्लिक के खाते से मिलेगी। मुख्यमंत्री के खाते से नहीं मिलेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें