देश का गरीब ही है भाजपा के लिए प्रथम परिवार भाजपा किसी व्यक्ति के खिलाफ नकारात्मक नहीं , राष्ट्र विरोधी विचारधारा के लिए नकारात्मक है। 

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में चापलूसी की परम्परा है। पी.सी.चाको के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस के लिए गाँधी परिवार देश का प्रथम परिवार है। भारतीय जनता पार्टी के लिये देश का प्रथम परिवार देश की गरीब जनता है।
जावड़ेकर ने कहा कि इस गाँधी परिवार का महात्मा गाँधी से कोई संबंध नही है। पीसी चाको कह रहे है कि देश में सारे सुधार पंडित जवाहर लाल नेहरू के कारण हुए। उन्हे यह जानकारी नहीं है कि वंशवाद को भारत में पंडित जवाहर लाल नेहरू लेकर आये। कश्मीर का मुद्दा भी उनकी ही देन है। भाजपा किसी व्यक्ति के खिलाफ नकारात्मक नहीं है। भाजपा तो राष्ट्र विरोधी विचारधारा के लिए नकारात्मक है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें