'जन आकांक्षा रैली' के जरिये पटना में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि हम गठबंधन के सारे लोग मिलकर पहले लोकसभा चुनाव और फिर बिहार चुनाव में जीतने जा रहे हैं। हम सब मिलकर आपके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। अब गठबंधन की सरकार बनेगी।
गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह ही नीतीश कुमार भी लम्बे-लम्बे झूठें वादें करते हैं। देश के किसानों को मोदी सरकार ने 17 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से दिया है। यह किसानों का अपमान है। नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। पटना में कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने कांग्रेस की जनआंकाक्षा रैली को सम्बोधित करते हुए कही।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी कहते हैं कि हर आदमी को 15 लाख देंगे,लेकिन यहां कोई ऐसा है जिसे मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्ष की सरकार आने वाली है। इसके गहरे कारण हैं, मोदी जी जहां जाते हैं बड़े बड़े वादे कर जाते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बजट में मोदी सरकार ने बड़ी घोषणा की। भाजपा के नेताओं ने कहा कि ऐतिहासिक निर्णय लिया है, और पांच मिनट तक उन्होंने धड़ा धड़ ताली बजाई। किसानों के लिए उन्होंने ऐतिहासिक काम किया, मोदी जी यू ताली बजा रहे हैं। पता है क्या ऐतिहासिक काम किया, किसानों 17 रुपये दिए और किसान के परिवार के लिए दिन के साढ़े तीन रुपये दिन के दिए...तो मोदी जी की सरकार ने किसानों को ये दिए और भाजपा के मंत्री धड़ा-धड़ संसद में ताली बजाते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अंनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपए देती है, नीरव मोदी को 35 हजार करोड़ रुपए और विजय माल्या को 10 हजार करोड़ देती है, लेकिन हिन्दुस्तान के किसानों को साढ़े तीन रुपए देती है। यह मोदी सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय हैं।
इससे पहले तेजस्वी यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जिम्मेदारी है कि किस तरह से सहयोगी दलों को साथ लेकर चलना है, क्योंकि सबको मिलकर भाजपा को हराना है। इस दौरान तेजस्वी यादव मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरे पिता शेर हैं, वह उनकी गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। राजद नेता ने कहा कि लोग हमसे पूछते हैं कि आप राहुल गांधी को पीएम के तौर पर स्वीकार करेंगे, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के योग्य हैं। वह योग्य नेता है, लेकिन उन्हें सहयोगियों को लेकर कैसे चलना है, इसकी भी उनकी जिम्मेदारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें