भाजपा, आरएसएस की विचारधारा नफरत फैलाने का काम करती हैं और कांग्रेस प्यार मोहब्बत फैलाने का काम करती है।
जयपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। एक तरफ आरएसएस, बीजेपी और दूसरी तरफ कांग्रेस की विचारधारा है। भाजपा, आरएसएस की विचारधारा नफरत फैलाने का काम करती हैं और कांग्रेस प्यार मोहब्बत फैलाने का काम करती है।
यह बात कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने गुरुवार को कायड़ विश्राम स्थली पर कांग्रेस सेवादल के दो दिवसीय राष्ट्रीय महाधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कही।
कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लाल किले से बोलते हैं कि सत्तर साल में कुछ नहीं किया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि सरदार पटेल, गांधीजी, नेहरू और भीमराव अम्बेडकर ने भारत देश के लिए कुछ नहीं किया। यह आरोप प्रधानमंत्री मोदी लगा रहे हैं। मोदी ने देश को बर्बाद करने का काम किया है और अनिल अम्बानी की तिजौरी भरने के लिए काम किया है। भाजपा उद्योगपतियों के लिए काम करती आई है। कांग्रेस गरीब, किसान, मजदूर सबको साथ लेकर चलती है।
कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने कहा कि कांग्रेस सेवादल को जीतना अधिकार मिलना चाहिए उतना अधिकार नहीं मिला। इसके लिए मैं आपसे पर्सनली माफी मांगता हूं। आप कांग्रेस की रीढ़ हैं।
न कि कांग्रेस या एनएसयूआई।
इससे पहले, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राहुल गांधी का किशनगढ़ हवाईअड्डे पर स्वागत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें