जयपुर । प्रदेश भाजपा ने किसानों की पूर्ण कर्जमाफी और सवर्ण आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करके गिरफ्तारी दी।
जयपुर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी की अगुवाई में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जुटे और कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी दी।
इससे पहले प्रदेश भाजपा मुख्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी की अगुवाई में सिविल लाइंस की तरफ बढे। जहां बैरिकेड्स के जरिए प्रदर्शनकारियों को रोका गया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी समेत भाजपा नेताओं ने गिरफ्तारी दी।
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रही हैं। जहां सरकार बनाते ही कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया वहीं भाजपा इस मुद्दे के साथ तमाम मुद्दों को लेकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटी है। इसी को लेकर भाजपा आज प्रदेश स्तर पर जेल भरो आंदोलन ।
प्रदेश की गहलोत सरकार पर बीजेपी ने जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। बीजेपी का आरोप है कि किसानों का कर्ज माफ करने, बेरोजगारो को भत्ता देने का वादा कर कांग्रेस ने जनता को गुमराह किया, और सत्ता हासिल की। तीसरा मुद्दा सवर्ण आरक्षण को आर्थिक आधार पर प्रदेश में लागू करने की मांग है। तीनों मुद्दों को लेकर बीजेपी सड़कों पर उतरकर पुरजोर तरीके से उठाने की तैयारी कर रही है। इसी को लेकर भाजपा आज प्रदेश स्तर जेल भरो आंदोलन करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें