जयपुर/पटना। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली ने में गहलोत ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में देश को धोखा दिया गया। लेकिन, जनता इस बार तकदीर का फैसला करेगी।
गहलोत ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में हो रही जन आकांक्षा रैली पूरे देश को एक मैसेज देगी। गहलोत ने बताया कि पिछले चुनाव में मोदी सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है।मोदी सरकार की कथनी और करनी का जनता इस बार बखूबी जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज देश में शासन चल रहा है उससे पूरा मुल्क चिंतित है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रैली को संबोधित करते हुए कहा, मोदी सरकार ने 2 करोड़ रोजगार और 15 लाख खाते का नारा देकर धोखा किया. आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस ने किसान, नौजवान, न्यूनतम आमदनी का एजेंडा तय किया है। बिहार से जीत कर जाएंगे। बिहार की जनता समझदार है और इस बार किसी भी तरह के बहकावे में नहीं आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें