Forbes की लिस्ट के अनुसार इस साल देश में अरबपतियों की संख्या भी कम हो गई है। साल 2018 में जहां देश में 131 अरबपति थे वहीं साल 2019 में Forbes पत्रिका की ओर से जारी की गई लिस्ट के हिसाब से अब इनकी संख्या 106 रह गई है। अमेरिका में अरबपतियों की संख्या सबसे अधिक 607 दर्ज की गई है। इसके बाद चीन और जर्मनी का नंबर है। इस साल पत्रिका की ओर से 10 अरबपतियों की जारी की गई लिस्ट में भारत चौथे नंबर पर है।
लिस्ट को देखें तो इस साल भी भारत चौथे नंबर पर ही बना हुआ है। साल 2018 में भी देश के अरबपति इसी स्थान पर थे। ऐसा कहा जाता है कि यदि देश में नोटबंदी नहीं हुई होती तो इनकी संख्या कहीं अधिक होती। हो सकता है कि देश दूसरे या तीसरे स्थान पर होता मगर नोटबंदी की वजह से इनकी संख्या में कम हो गई है। साल 2019 की लिस्ट के हिसाब से अमेरिका में 607, चीन में 324, जर्मनी में 114, भारत में 106, रुस में 98, हांगकांग में 71, ब्राजील में 58, ब्रिटेन में 54, कनाडा में 45 और फ्रांस में 41 अरबपति है।
साल 2018 में Forbes की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार चीन में दुनिया के सबसे अधिक अरबपति हैं, जो अगले निकटतम देश, संयुक्त राज्य अमेरिका से 248 अधिक है। चीन में 819 अरबपति, संयुक्त राज्य अमेरिका में 571, भारत में 131 और यूनाइटेड किंगडम में 118 थे।
टॉप 30 में लंदन एकमात्र ब्रिटिश शहर था, जिसने यूनाइटेड किंगडम में 118 अरबपतियों में से 70 का दावा किया था। 31 अतिरिक्त अरबपतियों के साथ, भारत ने जर्मनी का स्थान लिया, जहां वर्तमान में यह 114 अरबपतियों के साथ 5 वें स्थान पर है। भारतीय अरबपतियों की सूची में भारतीय मूल के अरबपति शामिल नहीं थी, यदि इनकी संख्या को भी जोड़ दिया जाता तो ये संख्या बढ़कर 170 हो जाती।
रिपोर्ट में बताया गया था कि जर्मनी में 114 अरबपति हैं, स्विट्जरलैंड में 83, रूस में 71, फ्रांस में 51 और ब्राजील और कनाडा दोनों में 49 हैं। कुल मिलाकर, दुनिया में अब 2,694 अरबपति हैं, पिछले साल 437 थे। उनकी कुल संपत्ति 31% बढ़कर 10.5 ट्रिलियन डॉलर हो गई। यदि उस लिस्ट के हिसाब से बात करें तो चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी 819, 571, 131, 118 और 114 अरबपतियों के साथ 65 फीसदी से अधिक अरबपतियों की संख्या है। साल 2018 में हांगकांग और ब्रिटेन को शामिल नहीं किया गया था, इस बार इन दो देशों को भी अरबपतियों की लिस्ट में शामिल किया गया है।
साल 2019 में देश और वहां पर अरबपतियों की संख्या
देश का नाम अरबपतियों की संख्या
अमेरिका 607
चीन 324
जर्मनी 114
भारत 106
रुस 98
हांगकांग 71
ब्राजील 58
ब्रिटेन 54
कनाडा 45
फ्रांस 41
साल 2018 में विश्व के प्रमुख देशों में अरबपतियों की संख्या
Rank Country Number of billionaires
1 China 819
2 United States 571
3 India 131
4 United Kingdom 118
5 Germany 114
6 Switzerland 83
7 Russia 71
8 France 51
9 Brazil 49
10 Canada 49

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें