शुक्रवार, 7 जून 2019

आंध्र प्रदेश में होंगे पांच उपमुख्यमंत्री

 आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उनके कार्यकाल में पांच उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। देश के किसी भी राज्य में ऐसा पहले कभी नहीं किया गया है जिसमें पांच उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। रेड्डी के मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय से एक-एक डेप्युटी मुख्यमंत्री होंगे।

उन्होंने शुक्रवार को पार्टी विधायकों की बैठक के बाद यह निर्णय सुनाया। सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जगन ने बताया कि वे नए मंत्रियों को लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 25 सदस्यीय मंत्रिपरिषद का शपथग्रहण शनिवार को लेंगे। 

रेड्डी ने आगे कहा कि वह ढाई साल बाद कैबिनेट में बदलाव करेंगे। उन्होंने विधायकों से लोगों की समस्याओं को लेकर सावधानी से काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की निगाहें सरकार के प्रदर्शन पर हैं और उन्हें लोगों को वाईएसआरसीपी की सरकार और पिछली सरकार के बीच अंतर दिखाना है।
रेड्डी के इस निर्णय के बाद पार्टी के विधायक एमएम शैक ने खुशी जताई है।उन्होंने भरोसा जताया है कि जगन भारत में अब तक के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री साबित होंगे।

 राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईएसआरसीपी ने विधानसभा चुनाव में 175 में से 151 सीटों पर विजय रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें