जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी की पार्थिव देह को मंगलवार सुबह जयपुर स्थिति पार्टी मुख्यालय पर अंतिम दर्शन के लिए रखी गई । भाजपा कार्यालय में सुबह 7:30 बजे से अंतिम दर्शनों के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, भंवरलाल शर्मा, ओम माथुर, भाजपा नेता सतीश पुनिया, पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित अनेक नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए सीकर रवाना कर दिया गया है। जगह-जगह प्रदेशाध्यक्ष सैनी को श्रद्धासुमन अर्पित किये जा रहे है।
दोपहर बाद करीब 4 बजे सीकर में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा के तीन बार प्रदेश महामंत्री रहे सैनी वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे। उनका सोमवार को नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया था।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बहुत सरल स्वभाव के व्यक्ति थे मदन लाल सैनी, बीमार थे तब मदन जी से हुई थी बात, अचानक उनके निधन की खबर आई।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मदनलाल सैनी के पार्थिव शरीर के दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पार्टी और परिवार को गहरा आघात, बहुत बड़ी क्षति हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें