रविवार, 3 फ़रवरी 2019

वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं !

वरुण गांधी को लेकर अटकलें
वरुण ने दादी के साथ बचपन की तस्वीर
वरुण गांधी को लेकर अटकलें थम नहीं रही हैं। जब से प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बना कर पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया तभी से कहा जा रहा है कि वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होने की तारीख भी तय बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि वे दस फरवरी को यानी बसंत पंचमी के दिन कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं उनको कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है। 

कहा जा रहा है कि वे प्रदेश की कमान संभाल कर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे। कांग्रेस उनको मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर पेश करेगी। हालांकि खुद राहुल गांधी ने पिछले दिनों कहा कि उनको इस बारे में जानकारी नहीं है। 

बहरहाल, दूसरी अटकल उनको लोकसभा चुनाव को लेकर है। खबर है कि वे पिछले दिनों राजनाथ सिंह मिले और अपने बारे में चल रही अटकलों के बारे में उनको बताया। इसके बावजूद कहा जा रहा है कि भाजपा इस बार उनको टिकट नहीं देगी। यह भी कहा जा रहा है कि वे सुल्तानपुर की सीट से नहीं लड़ना चाहते हैं। ध्यान रहे वे पिछली बार भी सीट बदल कर लड़े थे। 2009 में पहली बार वे आवंला सीट से चुनाव जीते और 2014 में सुल्तानपुर से लड़े। इस बार किसी तीसरी सीट से लड़ने की चर्चा है। तीसरी सीट कौन सी होगी और पार्टी कौन सी होगी, इसके बारे में अभी तुरंत पता नहीं लगेगा। कम से कम दस फरवरी तक तो इंतजार करना ही होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें