गुरुवार, 5 अप्रैल 2018

38 साल की हुई बीजेपी के स्थापना दिवस पर शाह फेंकेंगे चुनावी चौसर

भारतीय जनता पार्टी का आज 38वां स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस मनाने के लिए भाजपा ने लगभग हर प्रदेश की राजधानी में तैयारी कर ली है।


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे तो वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में स्थापना रैली करेंगे। पीएम मोदी इस मौके पर पांच लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की 734 जिला इकाईयों के अध्यक्षों के साथ बातचीत करेंगे।


इसके लिए पीएम मोदी ने नई दिल्ली, नार्थ ईस्ट दिल्ली, हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर, नार्थ सेंट्रल मुंबई और बिहार में सारण लोकसभा क्षेत्रों को चुना है। पीएम मोदी कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब भी देंगे। पीएम मोदी इन्हें अपने एप के जरिये वीडियो कांफ्रेन्सिंग से संबोधित करेंगे। मोदी पार्टी नेताओं के विचारों को सुनेंगे और उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ब्योरा भी लेंगे।


शाह फेंकेंगे चुनावी चौसर


मुबई में अमित भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली को 2019 के आम चुनावों के लिए पार्टी की ओर से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी चुनाव में शाह का जादू महाराष्ट्र में एक बार फिर चल सकता है। यहां शाह की रैली उपनगर बांद्रा के बांद्रा कुर्ला परिसर के एमएमआरडीए ग्राउंड में सुबह 11 बजे शुरु होगी। इस रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का संबोधन दोपहर 12 बजे होना है। इस मौके पर शाह  के अलावा केंद्रीय नौवहन मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य बीजेपी इकाई के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे पाटील समेत कई शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें