शनिवार, 13 जनवरी 2018

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 12 फरवरी को

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू होगा 

 जयपुर। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू होगा। वित्त विभाग का कामकाज संभाल रही मुख्यमंत्री वसुंधरा अपने वर्तमान कार्यकाल का पांचवा और अंतिम बजट 12 फरवरी को पेश करेंगी। करीब दस माह बाद होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को देखते हुए वसुंधरा राजे यह बजट लोक लुभावना बनाने की कोशिश करेंगी। 29 जनवरी को दो संसदीय एवं एक विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के बाद विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों को लेकर भाजपा और कांग्रेस विधायक दलों की बैठक होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें