जयपुर। पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं विधायक कालीचरण सराफ के नेतृत्व में नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में आज शनिवार को वार्ड नं. 60 में पंचवटी सर्किल से राजापार्क मार्केट, एसी मार्केट, धु्रव मार्ग, नागपाल मेडिकल, परनामी मंदिर हनुमान ढाबा, गोविन्द मार्ग होते हुए छत्रसाल पार्क तक विशाल जनसमर्थन रैली का आयोजन किया गया।
रैली को सम्बोधित करते हुए कालीचरण सराफ ने कहा कि मोदी जी और अमित शाह जी द्वारा लागू किये गये नागरिकता संसोधन कानून से पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश से विस्थापित होकर आए उन नागरिकों को सम्मानजनक जिंदगी मिली है, जो कई वर्षों से नाटकीय जीवन जी रहे थे। लोकसभा व राज्यसभा से पास होने के बाद ये कानून बन चुका है और इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है। इसे लागू करना संवैधानिक बाध्यता है और यहां अशोक गहलोत जी प्रदेश में इसे लागू नहीं करने की बात कह कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
जनता को जागरूक करने के लिए मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में 5 विशाल जनसम्पर्क रैलियों का आयोजन किया जा चुका है। अब कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकता संसोधन कानून के पत्रक वितरित करेंगे। इसके लिए 26 वार्डों में 10-10 कार्यकर्ताओं की 60 टीमें बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री जी को हठधर्मिता छोड़कर इस कानून को प्रदेश में लागू करना ही पड़ेगा।
विभिन्न समाजों, बिरादरियों, नागरिक समितियों व व्यापार मण्डलों के सदस्यों ने जगह-जगह कालीचरण सराफ का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
रैली में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, शहर उपाध्यक्ष एवं मालवीय नगर संयोजक ब्रहम कुमार सैनी, पूर्व शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, शहर संयोजक पुनीत कर्णावट, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी विमल कटियार, राजापार्क व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रवि नैय्यर, भाटिया बिरादरी के सुभाष भाटिया, परनामी समाज के विजय परनामी व स्वाति परनामी, झंग बिरादरी के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, सिख समाज के देवेंद्र सिंह शंटी, सभी पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष, वार्ड संयोजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक सम्मिलित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें