पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है। जेटली पहले गुजरात से राज्यसभा सदस्य होते थे। पर 2017 के अंत में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनका कार्यकाल पूरा हुआ था और तब नरेंद्र मोदी व अमित शाह ने वहां की दोनों सीटों स्थानीय नेताओं को दी थी। उसी समय अरुण जेटली को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में भेजा गया था। उनकी इस सीट का कार्यकाल नवंबर 2024 तक है यानी अभी पूरे चार साल बचे हुए हैं इसलिए कई नेताओं की नजर इस सीट पर है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राजनाथ सिंह के राजनीतिक सलाहकार रहे सुधांशु त्रिवेदी को इस सीट के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है। पार्टी के आला नेता उनकी विद्वता और वक्तृता दोनों के कायल हैं। पर उनके रास्ते में एक बाधा पार्टी के महासचिव अरुण सिंह की है। वे भी राजनाथ सिंह के करीबी हैं और अमित शाह ने उनको ओडिशा के प्रभारी के साथ साथ पार्टी कार्यालय का प्रभारी भी बना रखा है। राज्यसभा के दावेदारों में तीसरा नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का है। वे लोकसभा का चुनाव हार गए थे। उनको नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों का करीबी माना जाता है। माना जा रहा है कि उनको अगर राज्यसभा में भेजा गया तो अगले विस्तार में वे मंत्री भी बन सकते हैं।
ध्यान रहे उत्तर प्रदेश में भाजपा में ठाकुर बनाम ब्राह्मण की राजनीति का बारीक संतुलन भी बनाए रखना है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से राज्य के ब्राह्मण अलग थलग महसूस करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष का पद भी महेंद्र नाथ पांडेय से लेकर स्वतंत्र देव सिंह को दे दिया गया है। वे पिछड़ी जाति से आते हैं। बहरहाल, उत्तर प्रदेश में मंदिर आंदोलन के समय सक्रिय रहे विनय कटियार को भी दावेदार माना जा रहा है। उनको पिछली बार लोकसभा चुनाव की टिकट नहीं मिली थी।
सुधांशु त्रिवेदी कौन है !!
सुधांशु त्रिवेदी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के के आधिकारिक राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में से एक हैं। ये अपने तेज दिमाग और मेहनत से भाजपा को कई उपलब्धियों को पाने में मदद कर चुके हैं।
ये एक राजनीतिज्ञ तो हैं ही साथ ही ये पेशे से एक इंजीनियर भी हैं, जो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में भूमिका निभा चुके हैं।
वर्तमान में ये एक प्रमुख राजनीतिक नेता, विचारक और विश्लेषक कई पदों पर नियुक्त हैं।
सुधांशु वर्तमान में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह के राजनीतिक सलाहकार के रूप में जाने जाते हैं।
ये भारत की राष्ट्रीय नीति, राजनीति, समाज और विशेष रूप से भाजपा के वैचारिक पहलुओं के मुद्दों पर उत्साही वक्ता भी हैं।
इन्होने अपनी पीएचडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पूर्ण की और एक प्रोफेसर के रूप में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय सहित कई भारतीय विश्वविद्यालयों के एक जोड़े में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें