शनिवार, 14 सितंबर 2019

राजस्थान में सतीश पूनिया बने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

जयपुर । आमेर से भाजपा विधायक और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सतीश पूनिया को राजस्थान प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी केराष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के पत्र के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भाजपा विधायक सतीश पूनिया को राजस्थान प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

 मदनलाल सैनी के निधन के बाद से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पद खाली चल रहा था।

राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया का कहना है कि उनकी पहचान एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि हमेशा से पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में रही है।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पूनिया ने कहा कि राजनीति में पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी बड़ी होती है, जिसे पार्टी में दायित्व कहा जाता है।


उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और पीएम नरेंद्र मोदी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी है, इससे प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता ने मेरा साथ दिया है और आगे भी पूरे सहज भाव से साथ देंगे।
पूनिया ने कहा कि युवा पीढ़ी को यही संदेश है कि राजनीति में धैर्य रखना ही सबसे बड़ी ताकत है। 


निकाय-पंचायत चुनाव मजूबती से लड़ेंगे

नवनियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा मौजूदा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता को ठगने वाले मुद्दों को उठायेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था,किसान कर्जमाफी जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच चुनाव में जायेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें