मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जापान की यात्रा करने के बाद स्वदेश लौट चुके हैं। अपनी चार दिनों की जापान यात्रा पर बिहार और जापान के बीच आपसी संबंधों के साथ कई प्रस्तावों पर सीएम ने विस्तार से चर्चा की।
अपने जापान दौरे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जापान के प्रधानमंत्री के शिंजो आवे के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण रिश्तों पर चर्चा हुई। जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी के माध्यम से पटना को गया, बोधगया, राजगीर, नालंदा को जोड़ने का काम चल रहा है। इसका वैशाली तक विस्तार की जरूरत पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो की डीपीआर व नालंदा विश्वद्यालय में जापान के सहयोग को लेकर उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ विस्तार से चर्चा की। साथ ही बिहार से जापान के बीच सीधी विमान सेवा के बारे में भी चर्चा हुई। उन्होंने हाई स्पीड रेल लिंक, पर्यटन, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण पर चर्चा की।
प्रवास के दौरान अंतरराष्ट्रीय हाई स्पीड रेलवे एसोसिएशन के अध्यक्ष मासाफुमी शुकुरी से भारतीय दूतावास में मुलाकात की। मासाफुमी शुकुरी के साथ मुख्यमंत्री की बुद्धिस्ट केंद्रों को जोड़ते हुए पीस कॉरिडोर के रूप में विकसित करने पर चर्चा की गयी। मुख्यमंत्री ने मासाफुमी शुकुरी को इस संबंध में अपने विषेषज्ञों के साथ आकर प्री सर्वे करने का आमंत्रण और सुझाव दिया। उन्होंने जापान में रहने वाले बिहार के लोगों के साथ भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिरोशिमा शहर भी गये
![]() |
| हस्ताक्षर करते नीतीश कुमार |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें