बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

विधानसभा में हुई सर्वश्रेष्ठ विधायकों की घोषणा

राज्य विधानसभा में
तेरहवीं और चौदहवीं विधानसभा के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक के नामों की घोषणा की गई। विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने इस सदन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर वर्ष 2009 के लिए राजेंद्र राठौड़, 2010 के लिए गुलाबचंद कटारिया, 2011 के लिए अमराराम, 2012 के लिए सूर्यकांत व्यास, साल 2013 के लिए राव राजेंद्र सिंह को सर्वश्रेष्ठ विधायक घोषित किया गया। इसके अलावा 14वीं विधानसभा के
साल 2014 के लिए माणिक चंद सुराणा, 2015 के लिए जोगाराम पटेल, 2016 के लिए गोविंद सिंह डोटासरा, 2017 के लिए बृजेंद्र ओला और 2018 में अभिषेक मटोरिया को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया है। इसके साथ ही साल 2003-04 के लिए शांतिलाल चपलोत और साल 2007 के लिए भरत सिंह को सर्वश्रेष्ठ विधायक घोषित किया गया है।
इन सभी विधायकों को आगामी 6 मार्च को विधानसभा में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित करेंगे। 6 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के तत्काल बाद होगा इस समारोह का आयोजन किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें