राजस्थान उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस ने तीनों सीटों पर जीत का परचम लहरा दिया है। अलवर लोकसभा से कांग्रेस के डॉ करण सिंह यादव ने, अजमेर लोकसभा से रघु शर्मा ने और मांडलगढ़ विधानसभा सीट से भी कांग्रेस के ही विवेक धाकड़ ने जीत हासिल कर ली है।
मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने भाजपा के शक्ति सिंह हाड़ा को 12,976 वोटों से हराया। धाकड़ को 70,146 तो वहीं शक्ति सिंह हाड़ा को 57,170 वोट मिले। इसी तरह अलवर में कांग्रेस के डॉ. करण सिंह यादव और अजमेर में डॉ. रघु शर्मा ने जीत हासिल कर ली है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं हुई है लेकिन अलवर में डॉ. करण सिंह ने अपनी बढ़त एक लाख से अधिक मतों से बना ली है। ऐसे में डॉ. जसवंत सिंह यादव के लिए इस अंतर को पाट पाना अब नामुमकिन है। इसी तरह अजमेर में भी डॉ. रघु शर्मा 55 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। और उनकी जीत भी अब तय है।
मांडलगढ़ सीट पर चुनाव वीवीआईपी बना हुआ था। यहां कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों और सरकार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। इस जीत के मायने आने विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर भी लगाए जा रहे है। बीजेपी के प्रत्याशी शक्ति सिंह हाडा को जिताने के लिए पूरी सरकार ने पूरा दम झोंक दिया। सीएम राजे से लेकर पूरा राजे कैबिनेट ने यहां ढेरा डाला हुआ था।
बात करें कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ की तो धाकड़ के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी ने जोर लगाया है। कांग्रेस में चर्चा है कि चुनाव विवेक नहीं, पार्टी लड़ रही है। वहीं विधानसभा के इस परिणाम से अगले विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रत्याशी कौन होगें, इसकी चर्चा पर शुरू हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें