जयपुर । जयपुर के समस्त व्यापार मंडलों ने एक मंच पर आने की शुरुआत कर दिया है। शहर के करीब 52 व्यापार मंडलों के कार्यकारिणी सदस्यों ने मिलकर जयपुर व्यापार मंडल की स्थापना की हैं, जो संपूर्ण जयपुर व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करेगा।
वर्तमान में जयपुर शहर महानगर बनने की ओर अग्रसर है। इसमें जयपुर के व्यापारियों का बहुत बड़ा योगदान है, लेकिन कई स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं को अनदेखा किया जाता रहा है, उनको उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता है।
जयपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ ललित सिंह सांचौरा ने बताया कि शहर के 52 मंडलों ने मिलकर इसकी प्रारंभिक शुरुआत की है। आने वाले कुछ दिनों में समस्त व्यापार मंडल इसमें सम्मिलित हो जाएंगे। महासचिव प्रदीप सैनी ने बताया कि नवगठित व्यापार मंडल ऑनलाइन बाजार से व्यापारियों को नुकसान, दुकानों का नियमन, स्वच्छता, सफाई , पार्किंग की समस्या ,प्लास्टिक के कम से कम उपयोग तथा व्यापारियों की विभिन्न स्तर की समस्याओं का समाधान करेगा।
जयपुर व्यापार मंडल का गठन का मुख्य उद्देश्य समस्त जयपुर के व्यापारियों को संगठित करना है। उनको एक मजबूत, सशक्त मंच देना है, जिसके द्वारा वह अपनी समस्याओं का समाधान कर सके। व्यापार मंडल के कार्यकारिणी सदस्य कुछ समय बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करेगें, जिसमें सभी सदस्य भाग लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें