शनिवार, 14 दिसंबर 2019

'भारत बचाओ' रैली : प्रियंका गांधी ने कहा- जो आज अन्याय के खिलाफ नहीं लड़ेंगे, वो इतिहास में कहलाएंगे कायर


दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'भारत बचाओ'  रैली के माध्‍यम से पार्टी नेता कांग्रेस में जान फूंकने की तैयारी में हैं।   कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रैली में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश एक आंदोलन से उभरा है।   ये देश प्रेम और भाईचारे का देश है।  

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा है मोदी है तो मुमकिन है लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि भाजपा है तो प्याज 100 रुपये किलो मुमकिन है।  भाजपा है तो बेरोजगारी मुमकिन है।  भाजपा है तो महंगाई मुमकिन है।  आज देश में बेराजगारी और महंगाई बढी है।   जीडीपी पाताल में है।   उन्होंने आगे कहा कि 15000 किसानों की आत्महत्या मुमकिन है।   भाजपा है जो कानून देश के खिलाफ है मुमकिन है।   भाजपा है तो हमारे पीएसयू का बिकना मुमकिन है।   आज चार करोड़ नौकरियां नष्‍ट हुई।  

उन्होंने कहा कि आज हर बस स्टॉप..हर अखबार में दिखता है 'मोदी है तो मुमकिन है'।  

प्रियंका ने कहा कि कुछ साल पहले चीन की तरह हमारे देश की अर्थव्यवस्था बढ रही थी।  उन्होंने कहा कि उन्नाव की बेटी हार गयी।   इंसाफ मांग रही बेटी को जलाया गया.।   यूपी की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।   न्याय हर इंसान का हक है।   आज जो न्याय के लिए नहीं लड़ेगा वो भविष्‍य में कायर कहलाएगा।   आप संविधान को नष्‍ट न होने दें।   देश प्यारा है तो देश की आवाज बनो।  

प्रियंका ने अपने भाषण में उन्नाव की घटना को याद दिलाया।  पीड़ित परिवार का दुखड़ा सुनाया।  उन्होंने कहा कि जब मैंने एक छोटी सी बच्ची से पूछा कि बड़ी होकर तुम क्या बनोगी तो पहले तो उसने कुछ नहीं किया लेकिन बाद में उसने कहा कि जो वकील से बड़ा होता है। यानी वह जज बनना चाहती है। उसके पिता को देख कर मुझे आपने पिता की याद आई है। इस देश मे जो हो रहा है उसे रोकने का हमार कर्तव्य है जो आज अन्याय के खिलाफ नहीं लड़ेंगे, वो इतिहास में कायर कहलाएंगे।

पी चिदंबरम ने कहा कि 6 महीने में मोदी सरकार ने भारत की इकॉनमी को बर्बाद कर दिया है। फिर भी मंत्री पूरी तरह से क्लूलेस हैं। कल वित्त मंत्री ने कहा कि सब कुछ ठीक है, हम दुनिया में शीर्ष पर हैं। केवल एक चीज जो उन्होंने नहीं कही, वह है 'अच्छे दिन आने वाले हैं'।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें