गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

भाजपा का घोषणापत्र फिर से पढ़ने का समय


नागरिकता संशोधन विधेयक पास होने के बाद भाजपा का एक और पुराना एजेंडा पूरा हो गया है। ध्यान रहे भाजपा और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ दोनों कहते रहे हैं कि सारी दुनिया के हिंदुओं की मातृ भूमि, पितृ भूमि और पुण्य भूमि भारत है। इस कानून के जरिए फिलहाल तीन देशों के हिंदुओं को यह भरोसा दे दिया गया है कि अगर वे धार्मिक प्रताड़ना का शिकार होकर भारत आते हैं तो यहां उनको नागरिकता मिलेगी।

इससे पहले भाजपा की दूसरी बार बनी सरकार ने छह महीने में जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को बदल दिया है और इसी बीच अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है।

तभी अब कहा जा रहा है कि एक बार फिर भाजपा का संविधान ध्यान से पढ़ने की जरूरत है। जो जानकार यह अटकल लगा रहे हैं कि अब आगे भाजपा क्या करेगी उनको भाजपा का घोषणापत्र ध्यान से पढ़ना चाहिए। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि किसी पार्टी के घोषणापत्र में किए गए सबसे बड़े वादों को इतने कम समय में पूरा किया गया हो। ध्यान रहे भाजपा के घोषणापत्र में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी है और कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने का मामला भी है। नागरिकता कानून में संशोधन भी उसमें है। सो, अब देखना दिलचस्प है कि भाजपा घोषणापत्र के किस वादे को पूरा करने के लिए आगे बढ़ती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें