शनिवार, 23 नवंबर 2019

राज्य मंत्री सुभाष गर्ग को तुरंत बर्खास्त करे राज्यपाल


जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि राज्य के निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इशारे पर औंछी हरकतों पर उतर आई है। भरतपुर जिले के रूपवास नगर पालिका के चैयरमैन के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह् पर जीती हुई निर्विरोध नगर पालिका चैयरमैन बबीता खटीक को तकनीकी मंत्री सुभाष गर्ग एवं कांग्रेसी विधायक अमर सिंह जाटव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरसिंह सुपा एवं स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से अनुचित दबाव डालकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।


इस प्रकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस के नेता लोकतंत्र की हत्या जैसे घृणित कार्य कर रहे है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस व जिला प्रशासन कांग्रेस के कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी मंत्री सुभाष गर्ग व कांग्रेस के नेताओं की इस कार्यवाही का सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी। राज्य चुनाव आयोग को भी मंत्री सुभाष गर्ग व स्थानीय प्रशासन के विरूद्ध कार्यवाही करनी चाहिये। डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा कि हम राज्यपाल से मांग करते है कि लोकतंत्र के हत्यारे मंत्री सुभाष गर्ग व स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त कर लोकतंत्र की रक्षा करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें