जयपुर। बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश कार्यकारिणी जारी की। प्रदेश कार्यकारिणी में सोशल इंजीनियरिंग का ध्यान रखा गया है। एक सिख, दो राजपूत, तीन वैश्य, चार जाट, पांच दलित, पांच ब्राह्मण, एक गुर्जर, दो जनजाति, एक यादव, एक माली, एक कुमावत कार्यकारिणी में शामिल है।
पार्टी ने आठ उपाध्यक्ष और चार प्रदेश महामन्त्री बनाए। मदन दिलावर, भजनलाल शर्मा, दिया कुमारी और सुशील कटारा प्रदेश महामन्त्री बने हैं।
सरदार अजयपाल सिंह, चन्द्रकान्दा मेघवाल, सीपी जोशीष अल्का सिंह गुर्जर, हेमराज मीणा, प्रसन्न मेहता, मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष बने हैं।
बीजेपी ने कार्यकारिणा में 9 प्रदेश मन्त्री बनाए हैं। जितेन्द्र गोठवाल, अशोक सैनी, महेन्द्र यादव, केके विश्नोई, श्रवण सिंह बगड़ी, मधु कुमावत, बिजेन्द्र पूनिया, महेन्द्र जाटव, वन्दना नोगिया प्रदेश मन्त्री बने हैं।
विधायक रामलाल शर्मा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता होंगे। रामकुमार भूतड़ा को फिर से कोष की ज़िम्मेदारी मिली है। पंकज गुप्ता प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष होंगे। राघव शर्मा को प्रदेश कार्यालय मन्त्री बनाया गया है।
राजस्थान बीजेपी ने प्रदेश अनुशासन समिति बनाई है। ओंकार सिंह लखावत, नारायण पंचारिया, श्रीचंद कृपलानी, रामकुमार वर्मा और सरोज कुमारी को शामिल किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें