जयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ‘‘हवन’’ किया गया, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आहुति दी गई और डाॅ. सतीश पूनियां के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की गई।
मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित अग्रवाल ने बताया कि डाॅ. सतीश पूनियां स्वास्थ्य कारणों से गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा का कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम होना था, जिसको डाॅ. पूनियां की अस्वस्थता के कारण युवा मोर्चा ने गरिमा रखते हुए तमाम तैयारियों के बावजूद इस कार्यक्रम को स्थगित कर डाॅ. पूनियां के स्वास्थ्य लाभ के लिए ‘‘हवन’’ किया गया।
‘‘हवन’’ कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, महेन्द्र जाटव, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेश गुर्जर, प्रदेश मंत्री राजेश मीणा, लोकेश चाहर, सुमित अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीक्षा खण्डेलवाल, मनोज भाटड़, अखिलेश पारीक, धनंजय दिवाकर, सुरेन्द्र सिंह पुरूवंशी, विक्रम चैधरी सहित मोर्चे के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें